7607529597598172 हिंदी पल्लवी: एक कार्य तुम्हें करना है , बस एक !

शनिवार, 10 मार्च 2018

एक कार्य तुम्हें करना है , बस एक !


जिस कोख ने तेरा वज़न  उठाया
 खून पिलाया , परत चढ़ाया। 
वह बेशक ही एक 'महिला'है, 
इसे तू अपनी माँ कहता है।  


 बिल्ली बन तेरे पीछे दौड़ी। 
राखी बाँधी , बालाएं तोड़ी।  
वह भी एक  'ललना' है , 
जो तेरी प्यारी बहना है। 

 
चंद परिक्रमाओं  के साथ वह भूली
पिछला  संसार , पकड़ा तेरा हाथ। 
यह भी एक त्यागमयी 'कांता' है ,
इसे  तू अर्धांगिनी कहता है। 


शक्ति स्वरूपा ,  दुःख   हर्ता ,
दुष्ट संहारक , कृपा  निकेता। 
क्या यह एक 'अबला' रूप है ?
जिसे तू देवी माँ कहता है। 


कोई झुलाती ,कोई कथा सुनाती 
सबक सिखाती ,कोई खेल खिलाती। 
ये सब   भी तेरी संगी 'रमणी' ही  हैं। 
 तू बुआ ,दादी,चाची,सखी कहता है। 


विभिन्न पदों का धर्म निभाती ,
इन 'सुन्दरियों'  से तू घिरा हुआ है। 
धैर्य,  बल  ,त्याग,  प्रेम   का ,
जीवंत  रूप तेरे साथ सजा है। 


सभी 'वनिताओं' से तेरा संसार,
सुरम्य वन सा फला - फूला  है।
एक कार्य तुम्हें करना है , बस एक ! 
कदम नहीं ,इन्हें दिल में जगह देना है। 


पल्लवी गोयल 
चित्र साभार गूगल   





  


 





14 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर.... नारी की महत्ता बतलाती रचना....
    वाह!!!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्रोत्साहन के लिए ह्रदय से आभार ,सुधा जी
      सादर ।

      हटाएं
  2. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना हमारे सोमवारीय विशेषांक १२ मार्च २०१८ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  3. सुंदर ! नारी का महत्त्व दर्शाती रचना।

    जवाब देंहटाएं
  4. परिक्रमा के बहाने नारी की गरिमा बढ़ाती सार्थक रचना | प्रिय पल्लवी जी सस्नेह शुभ कामना |

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्रिय रेनू जी, आपकी प्रतिक्रिया के लिए हृदय से आभार ।
      सस्नेहाभिवादन ।

      हटाएं